सड़क किनारे नाले में मिली सिर कटी युवक की लाश, चादर में लिपटा था धड़

सड़क किनारे नाले में मिली सिर कटी युवक की लाश, चादर में लिपटा था धड़
जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू–यह मामला मझौली थाना के इंद्राणा चौकी अंतर्गत बनखेड़ी-कौनी रोड का है मौके पर पहुंचे पुलिस का अमला, एसएफएल की टीम जांच में जुटी
इंद्राना से कटंगी रोड पर बनखेड़ी और कोनी गांव के बीच में सड़क के किनारे खेत के पास सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश पुरुष की बताई जा रही है वहीं धड़ चादर में लिपटा था। लाश मिलने की खबर लगते ही मझौली और इंद्राना पुलिस चौकी के अमले के साथ सिहोरा एसडीओपी भावना मरावी भी मौके पर पहुंची ग्रामीण एएसपी शिवेश बघेल। फिलहाल सिर कटी लाश किसकी है इस बात का पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की जांच में जुटी है
पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक बनखेड़ी से कोनी गांव के बीच चादर में लिपटे शव मिलने की सूचना पुलिस को रविवार शाम 6 बजे के लगभग मिली। खबर मिलते ही पुलिस का अमला घटनास्थल पर पहुंचा। घटनास्थल के आसपास बहुत ज्यादा बदबू आ रही थी जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि लाश दो से तीन दिन पुरानी हो सकती है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि चादर में एक पुरुष का शव लिपटा पड़ा था, लेकिन उसका सिर गायब था
हत्या कर धड़ नाले में फेंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि संबंधित पुरुष की हत्या करने के बाद उसके धड़ को खेत के पास बने नाले में फेंक दिया गया और उसकी पहचान छुपाने के लिए सिर को गायब कर दिया गया। धड़ किसका है इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है घटनास्थल पर आवश्यक नमूने लेने के लिए एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है।



