रांझी थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश को,एन.एस.ए.के जारी वारंट में गिरफ्तार कर भेजा जेल

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। रांझी थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश प्रवीण रजक एव अमन उर्फ विनोद बेन जिसके विरूद्ध 13 अपराध पंजीबद्ध हैं, एन.एस.ए.के वारंट में गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल निरूद्ध,कराया गया है। रांझी थाना प्रभारी सहदेव राम साहू से मिली जानकारी अनुसार प्रवीण रजक पिता महेश रजक उम्र 25 वर्ष निवासी पुराना शोभापुर एवं अमन उर्फ विनोद बेन पिता झलकन बेन उम्र 20 वर्ष निवासी बजरंग नगर रांझी दोनों अपराधी प्रवृत्ति के है। दोनो के विरुद्ध संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा दोनो आरोपियों के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के आदेश पर बदमाश प्रवीण रजक एवं अमन उर्फ विनोद बेन के विरूद्ध एन.एस.ए.का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिला दण्डाधिकारी द्वारा दोनों आरोपियों के रिकार्ड को देखते हुए एन.एस.ए.के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी कर केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने आदेशित किया गया। एनएसए के वारंट में गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल में निरूद्ध कराया गया वहीं अन्य आरोपी अमन उर्फ विनोद बेन जो विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के प्रकरण में वर्तमान में जेल मे है उसके विरुद्ध जारी एन.एस.ए.के वारंट में गिरफ्तारी की गयी है।



