वार्डो में,भाजपा चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन महापौर प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार की अध्यक्षता में हुआ

जबलपुर दर्पण नप्र। नगर निगम चुनाव में प्रचार प्रसार एव कार्यकर्ता की बैठकों के लिए शहर के प्रत्येक वार्डो में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियो के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओ के आतिथ्य में किया गया। विधिवत पूजन के बाद नरसिंह वार्ड,जवाहरगंज वार्ड, पं. द्वारकाप्रसाद मिश्रा वार्ड,दीवान आधार सिंह वार्ड,गिरिराज किशोर कपूर,सुभद्रा कुमारी चौहान,जार्ज डिसिल्वा,कमला नेहरू वार्ड के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
चुनाव कार्यालय का उद्घाटन महापौर प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार,नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर,जिला प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, विधायक अशोक रोहाणी,पूर्व विधायक शरद जैन,पूर्व महापौर प्रभात साहू,डॉ अभिलाष पांडे, दीपांकर बैनर्जी ने किया।



