हाई कोर्ट बार एसोसिएशन और जिला अधिवक्ता संघ में पहुंच कर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू ने किया जनसंपर्क

जबलपुर दर्पण नप्र। संस्कारधानी जबलपुर से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर अन्नू सिंह लगातार जनसंपर्क कर रहे है।सभी से जबलपुर के विकास को लेकर चर्चा कर उनके सुझाव ले रहे है। जनसंपर्क के दौरान सभी वार्ड से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी को अपना पूर्ण आशीर्वाद देकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाने का शहर वासियों से आशीर्वाद मांगा आप सभी के सहयोग से यह कार्य होगा। प्रचार के दौरान आज कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट,हाई कोर्ट में अधिवक्ताओं के साथ मिलकर शहर विकास के संबंध में चर्चा कर सभी सम्मानीय अधिवक्ताओं से शहर विकास को ध्यान में रखकर अपना आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को दे। साथ ही अध्यक्ष आरके सैनी अधिवक्ता गुरु कुशवाहा,संदीप सैनी,देवेंद्र काछी आदि वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। जबलपुर की जनता इस बात की गवाह है। आपके द्वारा चुने जनप्रतिनिधि ने आपके क्षेत्र में विकास कार्य नही किए आज भी चाहे वह पानी की समस्या हो या फिर नाला नाली की समस्या हो।पार्किंग की समस्या हो,ऐसी बहुत सारी जटिल समस्याओं से जबलपुर का प्रत्येक व्यक्ति जूझ रहा है। आज तक शहर की तस्वीर नही बदली है। शहर का विकास थम गया है। जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर परिसर में महापौर प्रत्याशी जगतबहादुर अन्नू ने जनसंपर्क कर अधिवक्ताओं से महापौर प्रत्याशी एव वार्ड पार्षद को वोट करने की अपील की। आप सभी के सहयोग से संस्कारधानी को बेहतर बनाना है। आज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट,हाई कोर्ट में अधिवक्ताओं के बीच जाकर उनसे संवाद कर उनकी अपेक्षाओं को जानने का अवसर मिला एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर अन्नू सिंह ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त कर निवेदन किया शहर विकास के लिए वोट करे।



