जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ख़ाके वतन मिली है मुझे दफ़्न के लिए सच मानो दोस्तो मिरी क़िस्मत संवर गई

उर्दू अकादमी द्वारा जबलपूर में तलाश ए जौहर : व्याख्यान एवं कार्यशाला संपन्न

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत “तलाश ए जौहर: व्याख्यान एवं कार्यशाला” का आयोजन श्री जानकी रमण महाविद्यालय, आग़ा चौक, रानीताल, जबलपुर में डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी के मुख्यातिथ्य में जबलपुर के स्थानीय ज़िला समन्वयक राशिद राही के सहयोग से किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञों नियाज़ अहमद मजाज़ एवं फ़ीरोज़ कमाल द्वारा युवा रचनाकारों का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा तलाश ए जौहर के नाम से जो महाअभियान नवोदित शायरों की खोज के लिए प्रारम्भ किया है निश्चित रूप से यह बहुत प्रशंसनीय है। इस पहल से नए रचनाकारों को मंच मिल रहा है जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।इसके लिए मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग एवं निदेशक डॉ नुसरत मेहदी धन्यवाद के पात्र हैं। आयोजन के अंत में मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ नुसरत मेहदी द्वारा तमाम श्रोताओं एवं प्रतिभागियों को आभार प्रेषित किया। कार्यक्रम का संचालन राशिद राही द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88