आरपीएफ एवं जीआरपी की मुस्तैदी से उत्पाती तत्व रहे कोसो दूर

जबलपुर दर्पण। देश मे अग्निपथ को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन एवं रेल संपततियो को हो रहे लगातार नुकसान से पमरे प्रबंधन ने अपने क्षेत्राधिकार की सभी स्टेशनो पर लगातार निगरानी तंत्र को मजबूत कर दिया है। रेल यात्रियों की यात्रा सुरक्षित हो और स्टेशन परिसर में किसी भी तरह की अनहोनी को टालने, आन्दोलनकारियों से निपटने का सख्त संदेश देने के लिए पमरे के तीनों मण्डलों जबलपुर, भोपाल एवं कोटा के रेलवे स्टेशनों पर रेल सुरक्षा बल एवं जीआरपी के जवान की चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी है। इसके अलावा किसी भी तरह के रहे के नुकसान पहुंचाने वालों से निपटने के लिए रेल प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। रेल परिसर एवं गाड़ियों में रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। यात्री रेल परिसर में पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी सुरक्षा के लिए रेल प्रशासन की टीम, जीआरपी के जवान रात दिन ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। रेल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
जबलपुर के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर एसिस्टेंट कमांडेंट, निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक सहित रेल सुरक्षा बल के जवानों ने जबलपुर स्टेशन पर पूरे दल बल के साथ एहतियात बरतते हुए रूट मार्च किया गया। इसके अलावा जबलपुर मंडल के सतना, कटनी, कटनी मुड़वारा, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, दमोह और सिहोरा आदि सभी प्रमुख स्टेशनों पर रूट मार्च किया गया।



