जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सुरक्षित यात्रा के लिए चलाई पाँच स्पेशल ट्रेन

जबलपुर दर्पण। अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे अन्दोलन के चलते बीच रास्ते में फंसे यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा पाँच स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। जो कि पमरे के जबलपुर एवं भोपाल मण्डल से होकर गुजरेंगी। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय-पूर्णा स्पेशल ट्रेन, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय-केएसआर बेंगलुरु स्टेशन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय-वास्को डिगामा, दीनदयाल उपाध्याय-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय-पूना स्पेशल ट्रेने चलाई गयीं।



