खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महापौर प्रत्याशियों की स्थिति हुई साफ : अब 11 प्रत्याशी लड़ेंगे महापौर का चुनाव

आम आदमी पार्टी, भोपाल और जबलपुर में प्रत्याशी उतारने में रही असफल

जबलपुर दर्पण। नगर पालिका निगम चुनाव प्रक्रिया के नाम वापसी के अंतिम दिन आज महापौर जबलपुर महापौर पद के लिए 11 उम्मीदवार मैदान पर उतर कर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं ज्ञात हो कि 16 लोगों ने महापौर प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किए थे जिसमें से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रईस बली शिवसेना के प्रत्याशी थानेश्वर महावर तथा निर्दलीय प्रत्याशी नकुल गुप्ता ने आज 22 जून को नाम वापस ले लिया वही एक अभ्यार्थी का नामांकन तकनीकी समस्याओं के कारण निरस्त हो गया। अब स्थिति बिल्कुल साफ हो गई है की जबलपुर नगर पालिका निगम के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान पर डटे हुए हैं जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से जगत बहादुर सिह अन्नू, भारतीय जनता पार्टी से डॉक्टर जितेंद्र जामदार, बहुजन समाज पार्टी से एडवोकेट लखन अहिरवार, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से रश्मि पोर्ते, स्मार्ट इंडिया पार्टी से सचिन गुप्ता, जनता दल यूनाइटेड से विनोद कुमार पटेल, भूपेंद्र मेहरा, इंद्र कुमार गोस्वामी, राजेश सेन राजू, राजकुमार त्रिपाठी सोनपुर वाले गुरु बाबा तथा शशि स्टेला निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में अपने भाग्य एवं किस्मत जमा रहे है।

आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका : प्रदेश की दो महत्वपूर्ण शहरों में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी उतारने में असफल रही प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के दबाव के चलते आम आदमी पार्टी से नामांकन दाखिल करने वाले रईसा मलिक प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया। वही जबलपुर से आम आदमी पार्टी के नाम से नाम दाखिल करने वाले वरिष्ठ नेता रईस बली को कांग्रेस पार्टी के दबाव के चलते पार्टी का भी फॉर्म नहीं मिला और उन्होंने नाम वापस ले लिया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल से दैनिक जबलपुर दर्पण ने विशेष चर्चा की और उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के निर्णय अनुसार महापौर प्रत्याशी का चुनाव नहीं लड़ाया जा रहा है। कुल मिलाकर 42 प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के नगरी निकाय चुनाव जबलपुर में भाग्य आजमा रहे हैं सारी प्रत्याशी महापौर के लिए नोटा को प्राथमिकता देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88