ओलम्पिक डे रन का आयोजन का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 23 जून 2022 को ओलम्पिक दिवस रानीताल स्टेडियम में मनाया गया इसमें लगभग 1500 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने भाग लिया। प्रारंभ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष संजय सेड का स्वागत मध्यप्रदेश खो खो संघ के सचिव संजय यादव ने किया तथा कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे जिला खेल अधिकारी आशीष पाण्डे का स्वागत शिशिर तिवारी द्वारा किया गया। ओलम्पिक दिवस के महत्व व उसकी उपयोगता पर प्रकाश मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ के सचिव श्री दिग्विजय सिंह द्वारा किया गया तथा श्री सिंह ने बताया की इस वर्ष थीम खेल के माध्यम से सबके साथ शांति से संपूर्ण दुनिया के लिए इस वर्ष का ओलम्पिक दिवस मनाया गया यह संदेश अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष थामस बाक द्वारा दिया गया इस अवसर पर हॉकी मध्यप्रदेश के सचिव लोकबहादुर वीरेन्द्र सिंह ठाकुर मध्यप्रदेश तैराकी संघ के सचिव की राजेश चौबे एंव सहसचिव शेखर अवस्थी, मध्यप्रदेश वेटलिफिटिंग संघ विन्सेन्ट लाल जगदीश रजक विनोद पोद्दार, बॉक्सिंग के अंतराष्ट्रीय कोच रोशनलाल एवं अन्य अन्तराष्ट्रीय कोच एंव खिलाड़ी भी उपस्थित रहे।



