मुख्यमंत्री श्री चौहान का महापौर एवँ पार्षद प्रत्याशियो के समर्थन में कांग्रेस के कब्जे वाली तीन विधानसभा में भव्य रोड शो

जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार एवँ पार्षद प्रत्याशियो के समर्थन में मध्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कल गुरुवार 30 जून को जबलपुर आगमन हो रहा है। शहर की पूर्व,उत्तर एवँ पश्चिम विधानसभाओं में रोड शो करेंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान कल गुरुवार 30 जून को शाम 6 बजे पूर्व विधानसभा के चुंगी चौकी से रोड शो प्रारम्भ करके कांचघर चौक,शीतलामाई, सरकारी कुँआ,भानतलैया, घमापुर चौक,कंजड़ मोहल्ला, बेलबाग तिराहा से उत्तर विधानसभा में फूटाताल,खटीक मोहल्ला,सराफा चौक,कमानिया गेट,बड़ा फुहारा,बड़े महावीर मंदिर,शंकर घी भंडार, गढ़ाफाटक,रानीताल चौक, दयानगर तिराहा,लेबर चौक, कछपुरा ब्रिज से पश्चिम विधानसभा में गौतम जी मढ़िया, संजीवनी नगर गेट,रॉयल स्कूल तिराहा,शाहीनाका,पंडा की मढ़िया,गढ़ा बाजार,आंनद कुंज, बी.टी. तिराहा,शारदा चौक, सुप्तेश्वर मंदिर,गुप्ता होटल, गुप्तेश्वर चौक,कृपाल चौक, हाऊसिंग बोर्ड चौराहा,हाथीताल रेलवे क्रोसिंग,छोटी लाइन फाटक,गोरखपुर बाजार,कटंगा तिराहा,बंदरिया तिराहा,रामपुर तिराहा,बादशाह हलवाई मंदिर, झंडा चौक होते हुए ग्वारीघाट में समाप्त होगा। श्री चौहान के साथ साँसद राकेश सिंह एवँ पार्टी के अन्य जनप्रतिनिधि एवँ पार्टी पदाधिकारियों शामिल होकर जनता से पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।


