जुए के विवाद पर,चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी रीवा से गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। गोरखपुर थाना अंतर्गत मारपीट में घायल 38 वर्षीय व्यक्ति को उपचार के लिए जबलपुर अस्पताल में भर्ती कराये जाने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को शेख मुबीन उम्र 40 वर्ष निवासी बेहना मोहल्ला ने बताया कि दिनाक 1-7-22 की शाम के समय अपने भांजे असरफ के साथ चाय पीने अप्पू चाय वाले की दुकान पर आया था तभी किसी ने आवाज लगाई अकील भाई को चाकू मार रहे हैं तो में और मेरा भांजा दौड़कर पहुॅचे और देखा कि सुनील चौधरी,अनिल चौधरी, बब्बू नाई का भतीजा गुल्ली तथा रावन चाकू से हमलाकर अकील भाई को सीना,पेट एवं शरीर में कई जगह चोटें पहुॅचा दी थी, उसने एव उसके भांजे ने अकील को उपचार के लिए जबलपुर अस्पताल मे भर्ती कराया है। रिपोर्ट पर धारा 307, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वही उपचार के दौरान अकील की मृत्यु हो गयी है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये प्रकरण में धारा 302 भादवि बढाई गयी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी रीवा जिले के ग्राम उचेहरा मे छिपे हुये हैं,तत्काल पुलिस टीम रवाना की गयी,टीम के द्वारा ग्राम उचेहरा में दबिश देते हुये स्थानीय पुलिस के सहयोग से अनिल अहिरवार पिता संजय अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी पीपल मोहल्ला, अखिलेश उर्फ गुल्ली पिता गिरजा प्रसाद सेन उम्र 25 वर्ष निवासी ग्वारीघाट,सौरभ जाटव पिता राजेश जाटव उम्र 22 वर्ष निवासी ईसाई मोहल्ला,को अभिरक्षा मे लेते हुये थाना गोरखपुर लाया गया,पूछताछ की गयी तो पूछताछ पर पाया गया कि घटना दिनॉक को दोपहर में अखिलेश उर्फ गुल्ली जुए में रूपये जीत गया था,जीते हुये रूपये मृतक मांग रहा था,नहीं देने पर बीयर की बॉटल अखिलेश के सिर में मार दी थी,मृतक अक्सर जुए में जीतने वाले से पैसे छीन लेता था। गोरखपुर थाना प्रभारी एस.पी.एस.बघेल ने बताया कि मृतक अकील के विरूद्ध 2 अपराध मारपीट एवं जुआ एक्ट के तथा पकडे गये आरोपी अनिल अहिरवार के विरूद्ध 6 अपराध जुआ,मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के अपराध पजीबद्ध होकर विचाराधीन है। तीनो आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर दिनॉक 4-7-2022 को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।



