रासेयों स्वयं सेवक़ो ने किया पौधारोपण

जबलपुर। आज़ादी के 75 वे अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के स्वयं सेवको द्वारा राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय एस्टेरॉयड दिवस 2022 के उपलक्ष्य में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के विक्रम सराभाई भवन परिसर में पौधारोपण अभियान क़े अंतर्गत स्वयंसेवको नें 20 से अधिक पौधे रोपित किये| राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रा.से.यों. नियमित गतिविधियों क़े अंतर्गत पर्यावरण संवर्धन के उद्देश्य क़े लिए कार्यक्रम समन्वयक डॉ.अशोक कुमार मराठे,कार्यक्रम अधिकारी विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शैलेश प्रसाद राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवको नें विक्रम साराभाई भवन में जामुन,अशोक,आम, तुलसी का पौधा रोपित कर हरियाली का संदेश दिया गया|कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक़ो में दीक्षा वर्मा,साक्षी ठाकुर,मोहम्मद हसनैन बेग,निखिल गुप्ता,शिवानी चतुर्वेदी,प्रांजल गोल्हानी,निक्की विश्वकर्मा,शिवानी गुप्ता,अंकित हल्दकार,हर्षिता ठाकुर,प्रिन्सी दुबे,सोनाली सोनी,बुशरा आफरीन,शबनूर खान,श्रुति रैकवार नें सक्रिय सहभागिता की|



