विनय डेविड यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्दन इंडिया के लीगल एडवाइजर नियुक्त

जबलपुर। मध्य प्रदेश के विनय डेविड को “यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्दन इंडिया ट्रस्ट एसोसिएशन” ( यूसीएनआईटीए ) में मध्य प्रदेश एवं नागपुर महाराष्ट्र का लीगल एडवाइजर नियुक्त किया गया है.
आपको एडविन पी. लाल, विशेष पावर ऑफ अटॉर्नी धारक और यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्दर्न इंडिया ट्रस्ट एसोसिएशन (यूसीएनआईटीए) के भारतीय मिशनरी की ओर से नियुक्त हैं, ने विनय जी. डेविड समाजसेवी को कानूनी सलाहकार नियुक्ति किया हैं।
विनय जी. डेविड की यूसीएनआईटीए की सभी संपत्तियों जो मध्य प्रदेश और नागपुर ( महाराष्ट्र प्रदेश ) में स्थित है के कानूनी सलाहकार होंगे और वे यूसीएनआईटीए की संपत्तियों की सुरक्षा करेगें, सभी अतिक्रमण, अवैध कब्जाधारियों और संबंधित राजस्व कार्यों से बचाने के लिए परामर्श करेंगे और यूसीएनआईटीए के लाभ के लिए पुलिस विभाग और राजस्व प्रशासन में भी उपस्थित होंगे और आवश्यक कार्य करेंगे।
विनय डेविड के नियुक्ति होने पर विशप मनोज शिमला, एस ए शाह, मनोज ग्रे, नवीन बेनजीमन, लारेंस एंथोनी, थॉमस पॉल, शशि टाइटस, रोनाल्ड डेविड, शिरिल सालोमन, प्रभा लॉरेंस, शैलेंद्र पॉल, नार्बट पॉल, स्टीफन राव, रोबिन दास, प्रशांत वैश्य, क्रिस्टोफर, अगस्तिन पॉल सेमियल प्रसाद, हर्षिल थॉमस, विलफ्रेड सालोमन, ए के जोसेफ, विजय मार्क ने शुभकामनाएं दी.



