डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
अनुविभागीय क्षेत्रों के अंदर में इस वर्ष नहीं लगेंगें मेला मड़ई

शहपुरा के प्रसिद्ध मालपुर मेला को एसडीएम ने किया स्थगित
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो।शहपुरा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व काजल जावला ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर डिण्डौरी के द्वारा कोविड महामारी के मद्देनजर पूरे जिले में धारा 144 लगा दिया गया है। गौरतलब है कि जिसके तहत अनुविभाग शहपुरा के किसी भी क्षेत्र में अगामी आदेश तक मेला मड़ई का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। बताया गया कि पिछले दिनों पड़ने वाले पर्व मकर संक्राति के अवसर नर्मदा तट में भरने वाला मेला के आयोजन नहीं किया जा सकेगा। जानकारी में बताया गया कि शहपुरा के मालपुर, कुटरई, कोसम घाट सहित अन्य नर्मदा घाटों में भरने वाले समस्त मेला मड़ई को आगामी आदेश तक के लिए रोक लगाई गई है।



