जबलपुर दर्पण

किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

जबलपुर दर्पण । सिहोरा क्षेत्र के ग्राम में दिनांक 29 मई 2026 को प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर किसानों के बीच उनके योगदान एवं किसान हित में किए गए कार्यों को याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों के बच्चों को फल वितरण किया गया तथा श्रद्धांजलि सभा एवं प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने सदैव किसानों के अधिकारों एवं उनके उत्थान के लिए कार्य किया, जिसे देश हमेशा याद रखेगा।
इस अवसर पर ग्राम के सरपंच, उपसरपंच एवं राष्ट्रीय लोकदल के सेवकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से सरपंच भगवान सिंह पटेल, उजियार सिंह विश्वकर्मा एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88