जबलपुर दर्पण

सोहागी में कथित धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, तीन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

जबलपुर दर्पण । महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहागी में कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराए जाने की सूचना प्राप्त होने पर बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी एकत्रित की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौके से दो महिलाओं एवं एक पुरुष को पुलिस द्वारा पूछताछ हेतु आधारताल थाने लाया गया, जहां उनके बयान दर्ज किए गए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा प्रलोभन एवं अन्य माध्यमों से धर्म परिवर्तन के प्रयास किए जा रहे थे। मामले की वस्तुस्थिति एवं तथ्यों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जाए तथा यदि किसी प्रकार का अवैध धर्मांतरण अथवा प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास पाया जाता है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।

संगठन ने कहा कि समाज में सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रशासन को कठोरता से कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88