जबलपुर दर्पण

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर भंवरताल उद्यान में सुबह जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

जबलपुर दर्पण । विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तम्बाकू के नशे से होने वाले दुष्प्रभावों और तम्बाकू के सेवन और धूम्रपान से होने वाली बीमारियों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग जबलपुर मध्य प्रदेश द्वारा आज 31 मई 2026 को सुबह 7:30 बजे भंवरताल उद्यान में जिला स्वास्थ्य समिति जबलपुर मध्य प्रदेश शासन, हितकारिणी दंत चिकित्सा महाविद्यालय, शांतम प्रज्ञा आश्रम नशा मुक्ति, मनोआरोग्य, दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं मध्य प्रदेश वॉलेंटरी हेल्थ एसोसिएशन के सयुंक्त तत्वाधान में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ प्रशांत दुबे के निर्देशन एवं डॉ राजेश धीरावानी डायरेक्टर हितकारिणी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की उपस्थिति में पोस्टर्स लेकर जनजागरूकता रैली निकाली गई, साथ ही स्टूडेंट द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों को तम्बाकू से होने वाले हानिकारक प्रभाव के विषय बताया गया,मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ नवीन कोठारी ने उपस्थित युवाओं और आमजन को तम्बाकू से होने वाली टीबी, कैंसर, मानसिक बीमारी के विषय में बताया, डॉ राजेश धीरावानी ने अपने उदबोधन में बताया की तम्बाकू से बने पान मसाला खाकर आज युवा मुख और फेफड़ों संबंधित बीमारियों से ग्रसित हो रहा, दाँत की अधिकांश बीमारी और मुख कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का मुख्य कारण तम्बाकू और पान मसाला है,साथ ही शांतम प्रज्ञा आश्रम नशा मुक्ति,मनोआरोग्य, दिव्यांग पुनर्वास के संचालक साइकोलॉजिस्ट मुकेश कुमार सेन ने शरीर और दिमाग़ में तम्बाकू से होने वाले घातक परिणाम के विषय में बताया साथ विश्व स्वास्थ्य संघठन (WHO) द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 की थीम “आकर्षण का पर्दाफाश करना – निकोटीन और तंबाकू की लत का मुकाबला करना” है。थीम का उद्देश्य:तंबाकू और निकोटीन उद्योग द्वारा फैलाई जा रही भ्रामक मार्केटिंग, आकर्षक पैकेजिंग और फ्लेवर्स के पीछे छिपे जानलेवा खतरों को उजागर करना और विशेष रूप से युवाओं को इसकी लत से बचाना, अंत में सभी ने तम्बाकू का सेवन न करने की प्रतिज्ञा की.
इस अवसर पर विभिन्न, स्कूल और कॉलेज के युवा विद्यार्थी एवं समाज के गणमान्य नागरिक सेकड़ों की संख्या में उपस्थित रहें…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88