जबलपुर दर्पण
मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग ने मनजीत सिंह को पुन: पावर जनरेटिंग कंपनी का प्रबंध संचालक नियुक्त किया

जबलपुर, दर्पण । मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग ने मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन की कंडिका 58 (ई) के प्रावधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मनजीत सिंह को मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया है। इस संबंध में मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग ने 23 मई 2026 को आदेश जारी कर दिया। उल्लेखनीय है कि मनजीत सिंह को ऊर्जा विभाग ने मई 2020 में प्रथम बार प्रबंध संचालक के रूप में नियुक्त किया था। इसके बाद उनको मई 2023 में दूसरी बार प्रबंध संचालक के रूप में नियुक्ति दी गई थी।



