मुख्यमंत्री की भाषा शर्मनाक और निंदनीय- कांग्रेस

जबलपुर दर्पण । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ मुख्यमंत्री की अमर्यादित भाषा पर कांग्रेस ने रोष व्यक्त किया है। कांग्रेस द्वारा युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, ओबीसी को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है जिससे प्रदेश की भाजपा सरकार बौखला गई है l मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी विभाग) टीकाराम कोष्टा, प्रदेश कोऑर्डिनेटर अलीम मंसूरी, अस्सू भाईजान, विजय अग्रवाल, रामदास यादव, अशोक यादव, अरविंद कुशवाहा, संजू ठाकुर, जगत मनी चतुर्वेदी, सुरेंद्र तिवारी, हाशिम राजा खान, श्याम कोष्टा, राजू तोमर, पीपी पटेल, अशोक चौधरी आदि ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अशोभनीय भाषा शर्मनाक ही नहीं निंदनीय भी है जिसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम है ।



