जबलपुर दर्पण

नशामुक्त समाज से ही स्वस्थ भारत का निर्माण संभव:- बी के वर्षा

जबलपुर दर्पण । विश्व तंबाकू निषेध दिवस के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शिव स्मृति भवन, जबलपुर द्वारा समाज को व्यसन मुक्त बनाने के दृढ़ संकल्प के साथ एक विशाल ‘नशा मुक्ति जन जागृति यात्रा’ (संदेश रैली) और रेलवे स्टेशन पर ‘व्यसन मुक्त चित्र प्रदर्शनी’ का भव्य आयोजन किया गया. इस अभियान में संस्था के बीके भाई-बहनों सहित शहर के गणमान्य नागरिकों और मुख्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई.

भव्य रैली से दिया ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ का संदेश

सुबह ठीक 8:00 बजे शिव स्मृति भवन नेपिएर टाउन जबलपुर से भव्य जन जागृति यात्रा का शुभारंभ हुआ. सफेद वस्त्रों में सजे सैकड़ों भाई-बहन हाथों में “नशा मुक्त भारत – हमारा संकल्प”, “तंबाकू छोड़ें – स्वस्थ जीवन अपनाएं” और “नशा त्यागो – जीवन संवारो” जैसी प्रेरणादायक तख्तियां और बैनर लेकर चल रहे थे. यह रैली भंवरताल गार्डन के आसपास के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी, जिसने राहगीरों को नशे के खिलाफ जागरूक होने की प्रेरणा दी. जिसमे बी के वर्षा ,बी के भूमि ,बी के कविता ,डॉ पुष्पा पांडे ,डॉ लखन बैश्य ,डॉ एस के पांडे ,डॉ एस एस ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे |

रेलवे स्टेशन पर लगी चित्र प्रदर्शनी

रैली के समापन के साथ ही मुख्य रेलवे स्टेशन पर एक विशेष व्यसन मुक्त चित्र प्रदर्शनी लगाई गई. इस प्रदर्शनी का उद्देश्य सफर कर रहे यात्रियों और आम जनता को तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों के घातक दुष्परिणामों से रूबरू कराना था. प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से दिखाया गया कि कैसे एक छोटी सी लत हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर देती है और कैसे आध्यात्मिक शक्ति व राजयोग के द्वारा इस पर विजय पाई जा सकती है. रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले सैकड़ों यात्रियों ने रुककर इन चित्रों को देखा और सराहना की.

मुख्य अतिथि एवं वक्ताओं ने साझा किए विचार

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि भ्राता सरद जेठी जी (एक्स रेल्वे बोर्ड मेम्बर) ,भ्राता इफ्तिकार अली (चीफ यार्ड मास्टर जबलपुर) ,डॉ एस के पांडे ,बी के पूनम ,बी के नरेश ,बी के वीरेन्द्र ,इंजी भ्राता परेश ,बी के अनिल ,बी के वर्षा सभी ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, “नशा केवल एक व्यक्ति के शरीर को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज की आर्थिक व मानसिक स्थिति को खोखला कर देता है. रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर ऐसी प्रदर्शनी लगाना एक सराहनीय कदम है, जिससे सीधे आम जनता तक संदेश पहुंच रहा है।”
बी के वर्षा ने सभी संबोधित करते हुए कहा कि, “परमात्मा शिव बाबा का पवित्र संदेश जन-जन तक पहुंचाना और समाज को व्यसन मुक्त बनाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. जब हमारा मन आंतरिक रूप से शक्तिशाली होगा, तो कोई भी बुरी आदत हमें प्रभावित नहीं कर पाएगी। आइए, आज के दिन हम सब मिलकर भारत को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें।”

यात्रियों ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प

प्रदर्शनी से प्रभावित होकर कई रेल यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने ऑन-द-स्पॉट (मौके पर ही) तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों को हमेशा के लिए त्यागने का संकल्प लिया. संस्था के भाई-बहनों द्वारा सभी को नशामुक्ति साहित्य भी वितरित किया गया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88