अनेक गतिविधियों में भाग ले रहे बच्चे

जबलपुर दर्पण । पी एम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलखाडू में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान समर कैंप शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में नौनिहाल उत्साहपूर्वक भाग ले रहे है। शिविर में बच्चों को गणित की अवधारणाओं से जोड़ने और उन्हें सिखाने के लिए विभिन्न गतिविधियां खेल, चित्रकला, नाटक, गीत व कहानियों का सहारा लेकर सिखाया जा रहा है।समर कैंप मैं बच्चों ने सामूहिक पीटी,बालीवाल,कैरम, और लूडो का आनंद लिया। उन्होंने मेरा विद्यालय, साफ़ विद्यालय थीम पर पोस्टर बना कर स्वच्छता का संदेश दिया। और खो-खो प्रदर्शन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।साथ ही पर्यावरण एवं खेल का महत्व विषय पर आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रभारी प्राचार्य बीआर एस परस्ते ने बताया कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास, और अनुशासन बढ़ाने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे इस शिविर में उत्साह और रोचक तरीके से भाग ले रहे हैं। इस दौरान संगीता दुबे, अंजली गुलाब बानी, सुमिता मिश्रा, प्रियंका दुबे , स्पर्धा चौबे, इन्द्र सिंह राजपूत, संजय प्रधान सहित शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


