जबलपुर दर्पण

सिविक सेंटर दवा बाजार में बदहाल व्यवस्थाएं, खुली नालियां और चैंबर बने हादसों का कारण

जबलपुर दर्पण । शहर के मध्य स्थित सिविक सेंटर का दवा बाजार इन दिनों बदहाल व्यवस्थाओं से जूझ रहा है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज, उनके परिजन और दुकानदार दवाई खरीदने पहुंचते हैं, लेकिन बाजार क्षेत्र में खुली नालियां और खुले चैंबर लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।

एक ओर नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहा है, वहीं शहर के प्रमुख दवा बाजार को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। क्षेत्र में हर वर्ष जलप्लावन की स्थिति बनती है, लेकिन आज तक स्थायी समाधान के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई।

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि बाजार में फैली बदबू से खरीदारी करने आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ दिन पहले नाली सफाई कराई गई थी, लेकिन निकाली गई सिल्ट को वहीं छोड़ दिया गया। अब सिल्ट सड़क पर जम गई है, जिससे गंदगी और बढ़ गई है।

लोगों का कहना है कि यदि नगर निगम गंभीरता से प्रयास करे तो दवा बाजार की नालियों का व्यवस्थित निर्माण कर क्षेत्र को जलभराव और बदबू की समस्या से राहत दिलाई जा सकती है। नागरिकों ने जल्द सुधार कार्य कराए जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88