सिख समाज ने किया जेडीए अध्यक्ष का अभिनन्दन

जबलपुर दर्पण । जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि संगत और पंगत सिख गुरुसाहिबों की महान देन है जिसने विश्व समुदाय को एकता के सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है। जन भागीदारी से विकास कार्यों की गति कई गुना बढ़ जाती है । जबलपुर सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में गुरुद्वारा गोरखपुर स्थित गुरुनानक देव सभागार में जबलपुर विकास प्राधिकरण के नवोदित अध्यक्ष संदीप जैन और उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी का प्रधानसाहिब रजिंदर सिंह छावड़ा ने शाल श्रीफल और सिरोपा प्रदान कर भावभीना अभिनंदन किया । इस मौके पर उपाध्यक्ष एच एस ब्रोका, कुंवरपाल सिंह शेरू, काके आनंद, सरबजीत सिंह रील, एम एम एस नागी, अमरीक सिंह विरदी, गुलजीत सिंह साहनी, अमर जीत सिंह धन्जल, जतिंद्र सिंह सैनी, एड.एन. एस.रूपराह प्राचार्य आर. एस.चंडोक, परमवीर सिंह सैनी, मनप्रीत सिंह आहूजा, सुरिंदर सिंह छावड़ा, तजिंदर सिंह एवं जोगा सिंह सहित सिख समाज के गुरुद्वारों एवं विभिन्न सिख संस्थाओं के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन रणजीत सिंह भोमराह ने किया ।


