भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल सुबह की पाली में लगाया जाए

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रांतीय सचिव गुडविन चार्ल्स ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की मौसम विभाग द्वारा भीषण तापमान की सूचना दी गई है। मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, शिक्षकों एवम बच्चों के लिए पूरे जून माह स्कूल का समय प्रातः 8:00 से 12:00 बजे तक किया जाए। इस भीषण गर्मी में यदि स्कूल सुबह 10:30 से शाम 4:30 तक लगाया जाता है तो इससे शिक्षक एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा l
बच्चे भी छोटे हैं और शिक्षक भी उम्रदराज हुए चले जा रहे हैं इस बात को भी ध्यान में रखा जाए ताकि अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके । अत: संगठन ने आयुक्त लोकशिक्षण संचालनालय से पत्राचार कर मांग की है की पूरे जून माह स्कूल सुबह की पाली में लगाया जाय l संगठन के प्रदेश अध्यक्ष- रॉबर्ट मार्टिन, राजेश सहारिया, गुडविन चार्ल्स, राकेश श्रीवास, रऊफ खान, फिलिप एंथोनी, राजकुमार यादव, मनमोहन चौधरी, दीपेश जैन, गोपिशाह आदि ने मांग की है l



