Uncategorised

कमलनाथ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए कांग्रेस, राष्ट्रीय नेतृत्व से की गई अपील

जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कांडा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि देश और मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ को मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को ई-मेल के माध्यम से अपील भेजी गई है।

विजय कांडा ने कहा कि कमलनाथ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं तथा भारत सरकार में कई बार केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। इसके अलावा वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विभिन्न राज्यों के प्रभारी भी रहे हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में भी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ कांग्रेस के अनुभवी रणनीतिकार और संकटमोचक नेता के रूप में पहचान रखते हैं तथा प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उनकी विशेष लोकप्रियता है। उनके किसी भी जिले में आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होता है।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्तमान समय में मध्यप्रदेश कांग्रेस को एक मजबूत नेतृत्व और प्रेरणास्रोत की आवश्यकता है। यदि कांग्रेस पार्टी कमलनाथ को मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाती है तो इसका सकारात्मक प्रभाव वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव तथा वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है।

विजय कांडा ने कहा कि कमलनाथ राष्ट्रीय स्तर के सर्वमान्य नेता हैं और गांधी परिवार के विश्वसनीय सहयोगियों में उनकी गिनती होती है। प्रदेश के अधिकांश कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि उन्हें राज्यसभा भेजा जाए, जिससे संगठन में नया जोश और उत्साह पैदा हो सके।

कमलनाथ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की इस मांग का समर्थन करते हुए विजय कांडा, राजेंद्र चौधरी, दीपक सिंह राजपूत, रूपलाल यादव, ठाकुर उमेद्र सिंह, सरोज कांडा सहित अन्य कांग्रेसजनों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को ई-मेल भेजकर अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88