जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
ईद शांति से मनाया जाए पुलिस विभाग और ग्राम वासियों ने मिल बैठ किया चर्चा

सिहोरा कुम्ही सतधारा जबलपुर दर्पण। सिहोरा के मझगवाँ थाना के अंतर्गत कूम्ही सतधारा के झंडा चौक मैदान में ईद के त्यौहार शांति से बनाए रखने को लेकर करीब 6:00 बजे बैठक संपन्न हुई। मझगवाॅ टीआई कोमल प्रसाद अहिरवार ने ग्राम वासियों से अपील किया कि सभी हिंदू मुस्लिम भाइयों से आग्रह है, कि त्यौहार को शांति पूर्वक मनाया जाए । बैठक में नवनिर्वाचित सरपंच मोहन मिश्रा, मझगवाॅ टीआई लोकमल प्रसाद अहिरवार, सुनील जैन, सदन सोनी, अयूब खान, जितेंद्र पुरी, अंजनी मिश्रा, इसराइल खान, मुन्ना खान, सौराब खान, आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।।



