जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर का एक फोन पहुंचते ही हॉस्पिटल ने किया गरीब मरीज़ का बिल माफ

जबलपुर । कलेक्टर कार्यालय पहुँचे नरसिंहपुर निवासी हर प्रसाद ठाकुर गौंड ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी से मुलाकात की। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र मनीष गौड़ पेड़ से गिर गया था 10 जून को नरसिंहपुर से पुत्र को लेकर गोल बाजार स्थित सुधा नर्सिंग होम इलाज कराने पहुंचे। वहां पर इलाज शुरू हुआ और आज 28 दिन बाद डिस्चार्ज करने के लिए अस्पताल ने इलाज ख़र्च रु 1, 30, 000 और दवाइयों का 45000 रू का बताया। बिल जमा ना करने की स्थिति में पेशेंट को डिस्चार्ज नही किया जा रहा है।पीड़ित पिता हरिप्रसाद ठाकुर गोंड ने कहा कि सर मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इतनी राशि मेरे पास कहां से आएगी मेरे पास ₹40000 की जमा पूंजी थी जो मैंने हॉस्पिटल में एडमिशन के समय जमा कर दी थी, मैं एक गरीब आदमी हूं तथा मजदूरी करके जीवन यापन करता हूं इतने रुपये में नही ला सकता हूँ ,कृपया मेरी मदद कीजिये।यह सुनकर कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. रत्नेश कुररिया को इस मामले का तुरन्त निराकरण करने और मरीज के परीजन की मदद करने के निर्देश दिये। कलेक्टर से मिले निर्देश पर सीएमएचओ ने हॉस्पिटल प्रबंधक से बात की और बिल माफ करने और गरीब परिजन की आर्थिक स्थिति को देखकर उचित निर्णय लेने को कहा। जिस पर सुधा नर्सिंग होम के संचालक ने भी मरीज के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मानवता का परिचय दिया और दरियादिली दिखाते हुए ₹130000 का बिल माफ कर दिया।सिर्फ दवाओं का खर्च 45000 रू जमा करने का वे भी बाद में देने का कहकर मरीज को डिस्चार्ज किया। परिजनों पुत्र को लेकर नरसिंहपुर रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88