अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पाटन तहसील में माईनिग की ताबडतोड छापेमारी में हजारों हाईवा रेत जप्त:जिला कलेक्टर की कार्यवाही से माफियाओं मे मचा हडकंप

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। जबलपुर जिले की पाटन तहसील की जीवन दायनी हिरण नदी में अवैध उत्खनन से दोनों किनारों पर निवास करने वाले ग्रामीण वर्षो से इन क्षेत्रीय रेत माफियाओं से परेशान रहते है। इनके द्वारा किसी के भी खेत में गुंडागर्दी से रेत का अवैध स्टॉक कर देना,किसी के भी खेत से जबरन हाईवा,डंफर निकालने रास्ता बना देना इन रेत माफियाओं के लिए आम बात हो गई है। अवैध रेत उत्खनन,राजस्व एव पुलिस विभाग के संरक्षण में फलफूल रहा है बस यहीं बिडम्बा है पाटन की। पाटन हिरण नदी में अवैध उत्खनन करने वालें आज करोड़ों रुपए का कारोबार करके रेत से इतना धन कमा लिया है की जिसका कोई हिसाब नही है। इनके द्वारा पाटन के सभी अधिकारियों से सेटिंग है। जिसके कारण बिना डरे लगातार हिरण नदी से अवैध उत्खनन,बिना रायल्टी एव अवैध स्टाक के काम में सभी रेत माफिया लिप्त है। खनिज विभाग से मिली जानकारी अनुसार। जबलपुर जिला कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी के सक्त निर्देशन के चलते अनुविभागिय अधिकारी राजस्व पाटन एवं खनि अधिकारी के मार्गदर्शन पर खनिज,राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त टीम बनाकर पाटन हिरण नदी क्षेत्र के आस पास के इलाकों में ताबड़तोड़ कार्यवाही से पाटन रेत माफियाओं में हड़कंप की स्तिथि बनी हुई है। जिला कलेक्टर के सक्त निर्देश पर पाटन क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर रेत खनिज के अवैध भण्डारणों पर सक्त कार्यवाही करते हुए उक्त रेत जप्त कर ग्राम कोटवार के सुपुर्द की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार 1.ग्राम इटवा इमलिया मे शासकीय भूमि खसरा क्र.82 के अंश भाग पर लगभग 150 हाइवा रेत खनिज का भण्डारण पाया गया जिसे मौक़े पर जप्त कर ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी मे दिया गया। 2.ग्राम बूढ़ी कोनी की शासकीय भूमि खसरा क्र.123 के अंश भाग पर लगभग 100 हाइवा का अवैध भण्डारण पाया गया। 3.ग्राम कोनी कलां मे दो अलग-अलग स्थान मे खसरा क्र. 03 एवं खसरा क्र.5/1 पर लगभग 450 हाइवा रेत का भण्डारण जप्त किया गया 4.ग्राम सुरैया मे माताजी के मंदिर के सामने लगभग 20 हाइवा रेत जप्त की गई 5.ग्राम देवरी स्थित धमनी मार्ग पर लगभग 20 हाइवा रेत जप्त की गई उक्त सभी स्थानों पर रेत खनिज जप्त कर ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी मे दिया गया। मौक़े पर उपस्थित किसी भी व्यक्ति द्वारा रेत भण्डारणकर्ता के बारे मे नही बताया है। रेत भण्डारनकरता के बारे मे पता लगया जा रहा है। उक्त कार्यवाही के दौरान राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार सुरभि जैन एवं सम्बंधित राजस्व निरीक्षक व हल्का पटवारी, खनिज विभाग से खनि निरीक्षक दीपा बारेवार एवं अभिषेक पटले सर्वेयर विजय चक्रवर्ती,तथा पुलिस विभाग से उप निरीक्षक श्री उपाध्याय एवं सैनिक उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर की इस सक्त कार्यवाही से ग्रामीण एव हिरण नदी को बचाने वालों ने खुशी जाहिर करते हुए जिला कलेक्टर का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उक्त जप्त रेत को जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करते हुए नीलाम किया जाना चाहिए ताकि राज्य सरकार को राजस्व प्राप्त हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88