जिला पंचायत में बहुमत के करीब पहुंची कांग्रेस,अध्यक्ष की रेस में कांग्रेस की एकता ठाकुर आगे

जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर युवाओं में टक्कर:कांग्रेस से एकता तो भाजपा में संतोष कर रहे दावेदारी
जबलपुर दर्पण नप्र। जिला पंचायत की 17 सीटों में से कांग्रेस के पक्ष में 9 दिखाई दे रही है। वही एक सीट पर संशय बना हुआ है। भाजपा के खाते में 6 इसके अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशी भी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत रहे है। कांग्रेस ने भले ही बढ़त बना रखी हो पर भाजपा भी पीछे नही है। दोनों ही पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए युवाओ के नाम सामने आए हैं। बता दे कि जबलपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट एसटी मुक्त है। जिला पंचायत में महिलाएं आगे-जिला पंचायत सदस्यों की लिस्ट में इस बार महिलाओं की संख्या ज्यादा है। जिला पंचायत सदस्य में 9 महिला जिला पंचायत सदस्य बनी है। कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही तरफ से अध्यक्ष के लिए युवा नाम आगे किए है। कांग्रेस से जहाँ एकता ठाकुर का नाम जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आगे आ रहा है। वही भाजपा से संतोष बरकड़े जिसने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को पराजित किया है। एकता ठाकुर और संतोष बरकड़े में काटे की टक्कर- कांग्रेस की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए एकता ठाकुर नाम सबसे आगे चल रहा है। एकता ठाकुर क्षेत्र क्रमांक 8 से जीती है। उन्होंने छात्र जीवन से अपना राजनेतिक सफर शुरू किया और 2004 में छात्र संघ का चुनाव जीतने के बाद एकता ठाकुर एनएसयूआई (NSUI) में राष्ट्रीय सचिव रही है। उन्हें राहुल गांधी का बेहद नजदीकी माना जाता है। एकता वर्तमान में यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव है। प्रदेश स्तर एव जिला कांग्रेस में भी एकता ठाकुर का ऐसा कोई धुर विरोधी भी नही जिसे इनके नाम पर आपत्ति हो इस हिसाब से सब कुछ ठीक रहा तो संयोग बन सकता है जिला पंचायत की अगली अध्यक्ष एकता ठाकुर हो। क्षेत्र क्रमांक 7 से जीते भाजपा के संतोष बरकड़े जिला पंचायत अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे है। संतोष आदिवासी बाहुल्य इलाके से आते है। संतोष बरकड़े ने 10 साल पहले ग्रामीण क्षेत्र से अपनी राजनीति शुरू की थी। संतोष अभी ग्रामीण जिला युवा मोर्चा मंत्री है। संतोष बरकड़े ने जिला पंचायत के चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज आदिवासी नेता पूर्व विधायक नन्हें लाल धुर्वे को हराया। इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी खिलाड़ी सिंह को भी राजनीति में पटकनी दी है।