कार में रखे बैग से 90 हजार रूपये चुराने वाले आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। मदनमहल थाने में संदीप जैन उम्र 61 वर्ष निवासी स्नेहनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इंजीनियर है। आज स्टेट बैंक सिटी बांच से 90 हजार रूपये निकालकर काले रंग के बैग में रख कर अपनी कार क्रमांक एमपी 20 सीडू 4847 में रूपयों का बैग रखा लिया था इसके बाद छवि मंत्रालय गेट नम्बर 2 के पास गया था वह अपनी कार छवि नेत्रालय के सामने शाम लगभग 4-30 बजे खड़ी कर दिया तथा पैसों का बैग गाड़ी के सामने ड्रेसबोर्ड की डिक्की में रखकर गाड़ी लॉक कर छवि नेत्रालय चला गया था उसके बाद अग्रवाल जी के यहां चला गया था शाम लगभग 5-45 बजे वापस आकर देखा तो कार के दाहिने तरफ का पिछला कांच टूटा था एवं बैंग के अंदर रखे 90 हजार रूपये बैग में नहीं थे। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



