कर्नल मुशरान को दी भावभीनी श्रृद्धाँजलि

जबलपुर दर्पण नप्र। प्रख्यात राजनेता एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व वित्त मंत्री स्व.कर्नल अजय नारायण मुशरान की पुण्यतिथि के अवसर पर 10 जुलाई 2022 को एम.आई.एम.टी.काॅलेज नरसिंहपुर द्वारा प्रतिवर्षानुसार स्थानीय मुक्तिधान में पुष्पांजलि सभा एवं मौन श्रृद्धांजलि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणमान्यजन एवं एम.आई.एम.टी.स्टाॅफ मेम्बर्स द्वारा कर्नल मुशरान को पुष्पांजलि प्रदान की गई तथा एम.आई.एम.टी. एन.सी.सी. कम्पनी द्वारा अपने मार्गदर्शक को सलामी दी गई। महाविद्यालय के संरक्षक पं.मैथिलीशरण तिवारी ने कर्नल मुशरान के व्यक्त्तिव एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हे विकास पुरूष निरूपित किया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में मनोहर साहू,अभय ओरिया,जमना प्रसाद लोडि़या, इंजी.रूद्रेश तिवारी,मनोहर हींगड़े,विपिन जाट,राजेन्द्र नेमा, प्रदीप जाट,संजय तिवारी,ऋषि जाट,राजीव राणा,नीरज रैकवार, कमलेश सोनी,प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार गर्ग,एन.सी.सी. अधिकारी मेजर पराग नेमा, जी.डी. उमरे,जितेन्द्र मिश्रा, उदयराज जाट,हेमराज सेन, जिनेन्द्र जाट,विवेक जोशी,दिनेश पटेल,चन्द्रप्रकाश गुप्ता,ने स्व. कर्नल मुशरान को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



