जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
भाजपा मिश्र बंधु कार्यालय दीक्षितपुरा में गुरु पूर्णिमा पूजन

जबलपुर दर्पण नप्र। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा भाजपा के मिश्र बंधु कार्यालय दीक्षितपुरा में गुरु पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत शंकराचार्य जी का पूजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित होकर गुरु पूजन किया भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर,राजेंद्र द्विवेदी, गोकुल केसरवानी,रिंकू विज, योगेंद्र सिंह ठाकुर आदि गुरु पूजन के दौरान भाजपा मिश्र बंधु कार्यालय में उपस्थित रहे।



