जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पाइल फाउंडेशन पर बने टावरों से हुई विद्युत आपूर्ति

विद्युत इंजीनियरिंग का है अनूठा उदाहरण
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने मध्य प्रदेश में पहली बार अपने ट्रांसमिशन नेटवर्क के विस्तार में पाइल फाउंडेशन पर अति उच्च दाब टावरों का निर्माण किया है। लगभग 31 करोड की लागत से मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने 132 के वी बुधनी मोहासा (बावई) डीसीडीएस (डबल सर्किट डबल स्ट्रिंगिंग ) लाइन के 2.5 किलोमीटर लंबाई के बीच में इन चार टावरों के निर्माण में इस तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग किया है|
ये टावर मोहासा ग्राम के पास से गुजरने वाली तवा नदी में निर्मित किए गए हैं| कुल 32.9 किलोमीटर की ये लाइन गतदिवस ऊर्जीकृत की गई।


