हाई रिक्स एएनसी स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

सिहोरा जबलपुर दर्पण। विगत 9 जुलाई .को पीएचसी मझगांव, में PMSMA कार्यक्रम अंर्तगत हाई रिस्क ANC स्वास्थ्य शिविर का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक गायकवाड़ के मार्ग दर्शन एवं डॉ आर्यन तिवारी( स्त्री रोग विशेषज्ञ ) प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल सिहोरा की उपस्थिति में किया गया, उक्त आयोजित हाई रिस्क ANC शिविर मे वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ भावना मिश्रा, द्वारा 90 गर्ववती महिलायों की जांच की गई जिसमे 2 मल्टी ग्रेविडा ,6 अनीमिया ,1 हाइपरटेंशन , 2जीडीएम पॉजीटिव , अन्य हाई रिस्क 5 गर्भवती महिलाओं को चिंहित किया गया । त्वरित जांच और आवश्यक उपचार के लिए उच्च संस्था में रेफर किया गया। शिविर के दौरान 3 गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी हेतु रेफर किया गया। आयोजित शिविर के सफल क्रियान्वन मे , नर्सिंग मेंटर ग्लोरियस, BPM श्वेता कोस्टा, बीसीएम वीरेन्द्र कुमार मेहरा, नीरज मिश्रा, उषा दाहिया, सेक्टर मझगवा, कुम्ही, अगरिया की समस्त सी एच ओ एवं समस्त आशा, आशा सुपरवाइजर, सभी मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ता सेवा कार्य पर उपस्थित रहे है।


