जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव का हुआ जबलपुर आगमन

जबलपुर दर्पण। हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड हरभजन सिंह सिद्धू गोंडवाना एक्सप्रेस से जबलपुर पधारे। कॉमरेड सिद्धू के साथ कॉमरेड मुकेश गालव भी जबलपुर पधारे रेलवे स्टेशन पर अगवाई के लिए रेलवे डिफेंस, एमई एस, को, भेल संगठित असंगठित क्षेत्रों की यूनियनों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अपने राष्ट्रीय नेतृत्व का स्वागत किया। हिंद मजदूर सभा के मध्य प्रदेश के विभिन्न नेता प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने जबलपुर पधारे। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दोपहर 11:00 बजे डब्ल्यू सी आर यू के कार्यालय में रखी गई प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्यों ने एकमत से कॉमरेड नवीन लिटोरिया जी को हिंद मजदूर सभा का प्रदेश महासचिव चयनित किया । सिद्धू जी अगले कार्यक्रम में शाम 4:00 बजे रांझी कॉफी हाउस की बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक में कॉमरेड एसएन पाठक, मुकेश गालव नाथूलाल पांडे, नेम सिंह, चंपा वर्मा इत्यादि ने संबोधित किया। मुख्य वक्ता सिद्धू ने कर्मचारी नेताओं को संबोधित करते हुए अपनी एकजुटता को कायम रख कर्मचारी हितों के लिए सजग रहने एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष हेतु हमेशा तत्पर रहने का आवाहन किया। बैठक में बीएन शुक्ला, आर एन शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, शरद बोरकर , मिठाई लाल रजक, नीलकमल सिंह, अमरीश सिंह, नितेश सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, सीमेद्र रजक, रोहित यादव, राजा पांडे, अमित चंदेल, पार्थ ओझा, आशीष श्रीवास्तव, राम भवन पटेल, राजेश मिश्रा इत्यादि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88