इनर व्हील क्लब जबलपुर जेम्स के नवीन पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न

जबलपुर दर्पण। इनर व्हील क्लब ऑफ जबलपुर जेम्स का चैथा पदस्थापना समारोह होटल दत्त रेजीडेंसी में हुआ। सदस्यों ने समाजसेवा के जज्बे के साथ शपथ ग्रहण किया। अवसर था वर्ष 2022-23 के लिए इनर व्हील क्लब ऑफ जबलपुर जेम्स के द्वारा आयोजित स्थापना समारोह का। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आई पी डी सी मनीषा श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथी मावे अध्यक्ष अर्चना भटनागर एवम पी डी सी राज रूपराह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वर्ष 2022-23 के लिए अध्यक्ष पद पर सिमरन सक्सैना, सचिव काजल विश्वकर्मा एवम् कोषाध्यक्ष रिया पटेल ने निवर्तमान अध्यक्ष रीना पटेल, सचिव एवम् कोषाध्यक्ष से कॉलर बदलकर पदभार ग्रहण किया। वही 15 सदस्यों को बेच लगाकर क्लब में शामिल किया गया और घर की पाठशाला चैरिटी प्रोजेक्ट के तहत क्लब की तरफ से सिमरन सक्सेना अध्यक्ष ने एक गरीब बच्ची मुस्कान को स्नातक के बाद व्यावसायिक कोर्स कंप्यूटर के लिए साल भर की फीस दी। आभार व्यक्त उपाध्यक्ष सरिता वाधवानी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू भाटिया चार्टर अध्यक्ष एवम् सरिता वाधवानी चार्टर सचिव का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर वंदना गुप्ता, जसवीर चोपड़ा, ममता चौदहा, शिवानी परिहार, सीमा साहू, निवेदिता घोष, सरिता साहू, सुलेखा क्षत्रिय, शोभना पाठक, मानसी गंगवानी आदि की उपस्थिति रही।



