सभी धर्म गुरुओं की कलेक्ट्रेट में हुई बैठक


जबलपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के प्रयासों में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी धर्म गुरुओं की बैठक आयोजित की गई । संभाग कमिश्नर रवींद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जगद्गुरु डॉ श्यामदेवाचार्य जी महाराज , स्वामी नरसिंह दास जी महाराज ,मौलाना सय्यद बरकात अहमद कौसर रब्बानी , बिशप जेराल्ड अलमिडा , सरदार गुरुदेव सिंह रील , सरदार प्रताप सिंह बिरदी , श्री सत्येंद्र जैन मौजूद थे । बैठक के प्रारम्भ में स कलेक्टर भरत यादव ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और इसमें सभी धर्मों के धर्मगुरुओं से मिल रहे सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया । पुलिस अधीक्षक अमित सिंह भी बैठक में मौजूद थे ।




