हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति के सदस्यों ने घर-घर बांटा राशन

मण्डला। कॅरोना महामारी को देखते हुए साईं ईश्वर शाह जी के पवित्र वचन अनुसार मानव सेवा ही सच्चा धर्म है, को चरितार्थ करते हुए, शाखा मण्डला के प्रमुख भाई रमेश पंजवानी के नेतृत्व में शासन से अनुमति प्राप्त कर जरूरत मन्दो की अलग अलग बस्ती में जाकर प्रतिदिन उन्हें भोजन कराया जा रहा है,समिति अध्यक्ष भाई रमेश पंजवानी ने बताया साई जी के आदेश अनुसार यह हमारा सौभाग्य है जो इस पुनीत कार्य को कर रहें है इस सम्पूर्ण सेवा कार्य को कराने में समिति के सेवादार ,टेकचंद सुखवानी, भेरूमल वीरानी,गोपाल बानी,दीपक सुखवानी, बंटी गेलानी, शंकर बानी,नरेश छत्री, एवं अन्य साथी सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।



