अभिषेक पूजन से होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार : स्वामी नरसिंह दास महाराज

जबलपुर दर्पण। भगवान महादेव के पूजन अर्चन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है सकारात्मक ऊर्जा से मन आत्मा और शरीर में निरंतर जोश के साथ उमंग उत्साह से कार्य करने की क्षमता का विकास होता है जिससे कार्य की सफलता सुनिश्चित हो जाती है और सकारात्मक भाव लेकर किया हुआ कार्य पुण्य कर्म होता है। उक्त उद्गार श्री पारदेश्वर महादेव जी का रुद्राभिषेक पूजन अर्चन आरती के पावन अवसर पर श्री नृसिंह पीठाधीश्वर डॉ.स्वामी नरसिंह दास महाराज ने श्री गीता धाम ग्वारीघाट जबलपुर श्रावण मास महोत्सव में कहे। अभिषेक पूजन में आचार्य रामपाल शास्त्री, कामता महाराज पंडित संजय शास्त्री ,पंडित प्रवीन चतुर्वेदी, प्रियांशु हिमांशु सहित भक्तजन श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



