मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवाईयों का किया वितरण

जबलपुर दर्पण। रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर प्रीमियर द्वारा स्वर्गीय शुभदा पांडे की स्मृति में पांडे हॉस्पिटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें करीब 450 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया इसमें आंखों का परीक्षण, दंत परीक्षण, त्वचा परीक्षण, हड्डियों का परीक्षण, महिलाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर महिला विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सा परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई साथ ही इस कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा, नवनिर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं आगर से पधारे विधायक विपिन वानखेड़े भी शामिल हुए । इसी तारतम्य में क्लब के प्रेसिडेंट अमरेंद्र पांडे की कर्मठता को देखते हुए विवेक तंखा ने मोहल्ला क्लिनिको को खोलने के लिए प्रेरित किया जिसके लिए उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह इस कार्य को पूरी इमानदारी से पूर्ण करके लोगों को लाभ पहुंचाएंगे इस कार्यक्रम में डॉक्टर शरद श्रीवास्तव, डॉक्टर एडम तेज़ा, डॉक्टर शामिक रजा, डॉक्टर मोहसीन अंसारी, डॉक्टर रजनी सुहाने, डॉक्टर आतिफ़ अंसारी, डॉक्टर स्पर्श नायक, डॉक्टर गजला खान ने अपनी सेवाए दी साथ ही रोटरी प्रीमियर से सेक्रेटेरी आशुतोष प्यासी, शिवेंद्र पांडेय, अबु फ़ौजदार, श्रेयश धर्माधिकारी, सार्थक सेठी, चमन राय, अंशुल चावला, हिम्मत सिंह की सक्रिय भूमिका रही।



