मगरमुहा ग्राम का गांजा तस्कर पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। शहपुरा थाना प्रभारी एस.एल वर्मा से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मगरमुहा निवासी गोविन्द सोनी अपने घर पर अवैध मादक पदार्थ गाजा रखे है और पुडिया बनाकर ग्राहकों को बेच रहा है, यदि तुरत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकड़ा जायेगा।
सूचना पर एन.डी.पी.एस.एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से ग्राम मगरमुहा में गोविन्द सोनी के घर पर दबिश देते हुये घर की तलाशी लेने पर मकान के सामने वाले कमरे में प्लास्टिक की बोरी का थैला टंगा था जिसे चैक करने पर पालीथीन के 5 पैकेट में गांजा एवं 770 रूपये रखे मिले। उक्त गांजा की तौल करने पर 350 ग्राम गाजा कीमती 5 हजार रूपये का होना पाया गया। आरोपी के कब्जे से 350 ग्राम गांजा,एक मोबाइल एवं 770 रूपये के जप्त करते हुये आरोपी गोविन्द सोनी के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गाजा कहाँ से और कैसे प्राप्त किया इस सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।



