अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
महिला का पर्स एंव मोबाईल छीनने वाला लुटेरा पुलिस गिरफ्त में
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। श्रीमती प्रीति शर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी इंडियन बैंक के बाजू में काचघर ने घमापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति किराना दुकान चलाते है। शाम लगभग 5-30 बजे शीतलामाई मंदिर के पास पंकज हेल्थ कल्ब से अपने घर की तरफ आ रही थी उसके साथ में तीन वर्ष का बेटा आरव शर्मा भी था तभी पीछे से एक मोटर सायकल वाला आया और सामने गाड़ी लगाकर रास्ता रोककर दाहिने हाथ में लिये लाल रंग के पर्स को छुड़ाने लगा,उसने विरोध किया तो उसे धक्का देकर गिराने का प्रयास किया जिसके कारण वह भयभीत हो गयी
उसे हाथ की कलाई के पास चोट आ गयी.मोटर सायकिल चालक उसके पर्स को लेकर बल्दीकोरी की दफाई तरफ भागने लगा, उसने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन पकड़ नहीं पायी,मोटर सायकिल जिसका नम्बर एमपी 51 एमई 8023 था पर्स में ओप्पो कम्पनी का मोबाइल कीमती लगभग 8 हजार रुपये जिसके पीछे कवर में उसका आधार कार्ड रखा था तथा पर्स में 750 रूपये थे। घर जाकर परिजनों को बतायी पति दुकान के काम से शहर के बाहर गये थे. आज पति के आने पर पति को घटना से अवगत कराकर रिपोर्ट करने आयी हूँ। रिपोर्ट पर धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।



