जबलपुर दर्पण
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यशाला का समापन

जबलपुर दर्पण । लोकराग समिति एवं ऋतु रंगशाला द्वारा 26 अप्रैल 2025 से नृत्य एवं अभिनय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें लोक संगीत लोक नृत्य नाटक एवं कल्लारिपयट्टू का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसका समापन शिव बारात घर कछपुरा ब्रिज के पास दिनांक 23 जुलाई को किया गया सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात देश-विदेश में ख्याति प्राप्त रंग निर्देशक रतन थियाम जी को सभी कलाकारों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलाकारों द्वारा अतिथि वरिष्ठ कलाकार इंद्र पांडे एवं शिव बारात घर के संचालक रिंकू तिवारी जी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शृंखला में बुंदेलखंडी लोक नृत्य बधाई, नौरता लोकगीत एवं नाटक रानी अवंती बाई की प्रस्तुति की गई। साथ ही साथ कल्लारिपयट्टू का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक के रूप में संजय पांडे लोक नृत्य प्रवीण नामदेव एवं रोहित सिंह द्वारा नाटक अनिमेष तिवारी द्वारा लोक संगीत एवं अमित सुदर्शन द्वारा कल्लारिपयट्टू का प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर सभी कलाकार घनश्याम चौहान, अयोध्या पांडे, अनुपम मरकाम, शाश्वत खरे, एड. अनिल राजपूत, रोहित तिवारी, युवराज कमलेश सिंग्राहा, विशाल विश्वकर्मा, प्रेम विश्वकर्मा, राजकुमार, राधा बर्मन, तृप्ति कोष्टा, अनुकृति बंसल, एकता अहिरवार, आर्या पांडे, दीपाली ठाकुर, श्रीजल पांडे, अंकिता अहिरवार, आकृति वैश्य आदि उपस्थित रहे। संचालन अंशित तिवारी द्वारा किया गया।



