महाआरती की रोशनी से चमक उठा वटे्श्वर धाम

जबलपुर दर्पण। प्रथम बार जो आया महाआरती की सुन्दरता ने आश्चर्य में डाल दिया। मां जगत जननी जगदम्बे मां की महाआरती नो महाआरतीयो से की गयी माता जी का पूजन, हवन,कन्या पूजन ,कन्या भोज ,आरती के दौरान भक्त भावनाओं में लीन हो गए और अनेक भक्त भाव खेलते नजर आये मंदिर में दूधिया लाइटों की रोशनी एवं महाआरती की दिव्यता की सुन्दरता के साथ साथ मंदिर प्रांगण का प्राकृतिक दृश्य प्रथम बार आये भक्तों को अश्चार्य में डाल दिया आयोजक समस्त वटे्श्वर धाम समिति पिपरिया, कार्यक्रम में भारी मात्रा में भक्त मौजूद रहे पुजारी पंडित विजय पांडे रानू तिवारी,विवेक तिवारी, गोपाल कुशवाहा, सूरज, मणिराम, शिवराम साहू, रामदास,मुन्ना, विरेन्द्र, शिवराम राहुल,अजय संजय,हर्ष ललित,मोहन,आदि मौजूद थे।



