23 वर्षीय युवक की पाटन नहर में डूबने से मौत

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में एक युवक की मृत्यु होने की सूचना पर पहुँची पाटन पुलिस को शेख अब्दुल सत्तार उम्र 48 वर्ष निवासी उड़ना सड़क ने बताया कि उसके 2 लड़के हैं उसका बड़ा लड़का शेख आसिफ उम्र 23 वर्ष बचपन से बोल एवं सुन नहीं सकता है। आज सुबह लगभग 10 बजे आसिफ भैंस चराने गया था
उसे दोपहर लगभग 12 बजे गांव के लोगों ने फोन कर बताया कि तुम्हारा बड़ा लड़का आसिफ नहर में डूब गया है तो वह नहर पहुँचा तब तक गांव वालों ने आसिफ को नहर से बाहर निकाल लिया था हम लोग आसिफ को तुरंत शासकीय अस्पताल पाटन लेकर आये जहां डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।



