अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्राईवेट डॉ पर प्राणघातक हमला:अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। पनागर थाना प्रभारी आरके सोनी से मिली जानकारी अनुसार रात के समय मारपीट में घायलों का उपचार शासकीय अस्पताल पनागर में होने की सूचना पर पहुँची पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि घायलों को उपचार के लिए महाकौशल अस्पताल जबलपुर रिफर कर ले जाया गया है। महाकौशल अस्पताल पहुँची पुलिस को उपचारार्थ के लिए भर्ती मरीज राजेश चौधरी उम्र 46 वर्ष निवासी हृदयनगर थाना गोसलपुर ने बताया कि वह प्राईवेट डाक्टरी करता है उसका दोस्त धर्मेन्द्र रजक निवासी गोसलपुर भी उसके साथ प्राईवेट डाक्टरी करता है।

हम दोनो उसकी मोटर सायकल क्र एमपी 20 एनई 3256 से जबलपुर किसी काम से आय थे काम खत्म होने के बाद अपने घर गोसलपुर लौट रहे थे मोटर सायकल धर्मेन्द्र चला रहा था वह पीछे बैठा था रात लगभग 11 बजे रास्ते में हरिओम ढाबा के आगे नहर के पास एनएच 7 किनारे रेपुरा में गाड़ी खड़ी कर हम दोनो रूके तभी अज्ञात 4 व्यक्ति वहां पर पैदल आकर बिना किसी कारण के जान से मारने की नियत से किसी हथियार से उस पर एवं धर्मेन्द्र पर हमला कर उसके एवं धर्मेन्द्र के सिर हाथ में चोटें पहुँचा दिये। हम दोनों अपनी जान बचाने के लिये मोटर सायकल स्टार्ट कर भाग कर शासकीय अस्पताल पनागर आये जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महाकोशल अस्पताल जबलपुर में दोनों इलाजरत भर्ती है। रिपोर्ट पर धारा 307, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88