शराब पीने रुपयों न देने पर चाकू से प्राणघातक हमला:आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। अनमोल पंजवानी उम्र 25 वर्ष निवासी शुक्ला होटल लालमाटी ने घमापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बाबू सिंधी उससे बुराई रखता है। 2-3 माह पहले भी बाबू सिंधी और उसके साथियों ने मिलकर उसके साथ घटना को अंजाम दिया थे। दोपहर लगभग 3 बजे रोहित ठाकुर एंव बाबू सिंधी उसका रास्ता रोककर राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे उसने मना कर दिया था फिर शाम लगभग 6 बजे वह अपनी गाड़ी धुलवाने चुंगी चौकी गया था वहीं अपना स्वीटस के पास रोहित ठाकुर एवं बाबू सिंधी ने उसे रोक कर गाली गलौज करते हुये शराब पार्टी करने के लिये 5 हजार रूपये की मांग करने लगे।
उसने रूपये देने से मना किया तो रोहित ठाकुर एवं बाबू सिंधी दोनों उसके साथ मारपीट करने लगे बाबू सिंधी ने अपनी पेंट की जेब से मछलीनुमा चाकू निकाला और उसे मारने को हुआ उसने हाथ पकड़ा जिससे उसे दाहिने हाथ में चाकू से चोट लग गई है। दोनो बोले कि थाना में रिपोर्ट करेगा तो जान से खत्म कर देंगें। रिपोर्ट पर धारा 327, 294, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।



