सीधी दर्पण

चार माह से आशा कार्यकर्ताओं को नहीं मिली वेतन,जिम्मेदार बेखबर

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले का कुसमी आदिवासी विकासखंड जो कुछ ना कुछ मामलों को लेकर सुर्खियों पर बना रहता है। जिसमे विभाग के अधिकारियो एवं लिपिकों की बड़ी लापरवाही सामने आती हैं फिर भी प्रशासनिक स्तर से ऐसे लापरवाह अधिकारियों और लिपिको पर कोई सख्त कार्यवाही नहीं हो पाती है जिसके कारण क्षेत्र की सारी व्यवस्थाएं पटरी से बाहर हो गयी है।
कुछ ऐसा ही मामला कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सामने आया है, बताया जा रहा है कि कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आने वाली करीब 150 आशा कार्यकर्ताएं एवं 70 पर्यवेक्षकों का दैनिक वेतन 4 माह से उनको नहीं दिया गया है। जिससे इन स्वास्थ्य कर्मियों के सामने अपने ही भरण पोषण को लेकर संकट खड़ा हो गया है।
यहां तक कि वह विभागीय काम करने की बजाय अपने जीवन यापन चलाने के लिए पैसा एवं खाद्य सामग्री उधार मांगने को मजबूर हो गई हैं जिन पैसों से उनके बच्चो की फीस स्कूल जाया करती थी अब फीस भरने को लेकर भी आशा कार्यकर्ताएं चिंतित हैं।
इस मामले को कई बार खंड स्तरीय अधिकारियों एवं जिलाधिकारी से एवं अपने संघ के जिला अध्यक्ष सविता पांण्डेय को भी को जानकारी दी है मगर किसी को बताने के बाद भी वेतन समस्या का हल नहीं निकल पाया है।
वही नाम ना छापने की शर्त पर आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि माह अगस्त से नवंबर तक का वेतन हम लोगों को नहीं दिया गया है और जब कभी भी बड़े बाबू से इस बात की चर्चा करते हैं तो उनके द्वारा हम लोगों के काम की जांच करने एवं बिल वाउचर पास करने पर दिक्कत का हवाला एवं धमकी देकर टाल दिया जाता है। मगर वेतन 4 माह बीत जाने के बाद भी ₹1 नहीं दिया गया है। बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में इसी तरह अन्य कार्यों का भी भुगतान के मामले पर बड़े बाबू के द्वारा आनाकानी की जाती है जिसको लेकर कुसमी की करीब डेढ़ सौ आशा कार्यकर्ता काफी परेशान हैं, समाचार पत्र के माध्यम से कुसमी एसडीएम एवं जिला कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए वेतन की मांग उठाई है।
इनका कहना है।
यह बात सही है कि अगस्त से नवंबर तक हम लोगों को वेतन नहीं मिला है जिसको लेकर मैं अधिकारियों से बात की हूं और अधिकारियों ने आश्वासन दिया है। मेरी कार्यकर्ताएं काफी आक्रोशित हैं अगर वेतन इस माह नहीं मिला तो जल्दी हम अल्टीमेटम देकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
सविता पांडे,
अध्यक्ष आशा कार्यकर्ता संघ सीधी।
इस बार आशाओं का वेतन जिला स्तर से होना है सभी से जानकारी एकत्रित कर ली गई है फीडिंग का कार्य किया जा रहा है कुछ टेक्निकल कारणो की वजह से रुक रहा है प्रयास जारी है और 4 माह नहीं दो माह का ही वेतन उनको नहीं मिल पाया है जो हर विकास खण्ड की समस्या है। जल्द की वेतन दिया जायेगा।

डॉ सुधीर गुप्ता,बीएमओ कुसमी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88