अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ड्राइवर की लापरवाही के चलते,स्कूल वैन हुई दुर्घटनाग्रस्त:मामला दर्ज

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। आज सुबह के समय स्कूल वैन के पेड़ से टकरा कर मारुति वैन दुर्घटनाग्रस्त होने से स्कूल प्रबंधन एव बच्चों के अभिभावक को खबर लगते है। क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। पाटन थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार आज सुबह लगभग 10-45 बजे प्रवेश यादव उम्र 40 वर्ष निवासी चिखली थाना कटंगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी आस्था यादव उम्र 13 वर्ष पाटन में कक्षा आठवीं में पढ़ाई करती है जो गांव के और भी बच्चों के साथ मारूती वेन से स्कूल आती जाती है। आज उसकी बच्ची एवं गांव के और भी बच्चे रोजाना की तरह मारूती वेन क्र एमपी 20 बीए 4772 से सुबह लगभग 8 बजे स्कूल के लिये निकले थे सुबह लगभग 8-30 बजे बच्ची ने उसे फोन करके बताया कि स्कूल जाते समय वेन के ड्रायवर द्वारा मारुति वेन को तेज गति एवं लापरवाही से चलाते हुये रंजड़ी के पास एक बबूल के पेड़ से जा टकराई जिससे 2-3 बच्चों को चोटें आयी है।

सूचना मिलने पर वह गांव के लोगों के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुँचा देखा कि बच्चे वेन से बाहर आकर रोड पर खड़े थे वेन रोड किनारे दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ी थी। उसकी बेटी और अन्य बच्चों ने बताया कि वेन के चालक ने तेज स्पीड से मारुति वैन चलाते हुये स्कूल ले जा रहा था तभी रंजड़ी के पास एक गाय रोड पर खड़ी थी जो एकदम से गाड़ी के सामने आ गई ड्रायवर गाड़ी पर कंट्रोल नही पर पाया था। गाड़ी की गति बहुत तेज होने एवं लापरवाही के कारण रोड किनारे बहक गयी और बबूल के पेड़ से टकरा गयी वेन में बैठे बच्चे सिद्धी यादव,आकांक्षा यादव एवं मानसी ठाकुर को चोटें आ गयीं तथा ड्रायवर को भी पैर में चोट आयी है। सभी घायलों को बुलेरो से शासकीय अस्पताल पाटन लाया गया जहां सभी बच्चों का इलाज कराया गया एव ड्रायवर को परिजन मेडिकल जबलपुर लेकर चले गये हैं। रिपोर्ट पर धारा 279, 337 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर उक्त मामले को विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88