जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

केंद्रीय जेल में चोरी के आरोप में बंद कैदी की हुई मौत

जबलपुर दर्पण। नेताजी सुभाषचंद्र केंद्रीय जेल में चोरी के आरोप में बंद हुए एक कैदी की मौत हो गई। जेल प्रबंधन ने आज गुरूवार को जब परिजन को युवक का शव सौंपा तो गहमागहमी की स्थिति बन गई। परिजनों का आरोप था कि आरपीएफ और जेल पुलिस की प्रताडऩा के कारण मौत हुई, इसको लेकर परिजनों ने सिंधी कैंप क्षेत्र में मृतक का शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक लखन घनघोरिया भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए पीडि़त परिवार को 1 लाख रूपए मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की।

बाबाटोला सिंधी कैंप निवासी अज्जू उर्फ अजय चौधरी को बीते दिनों आरपीएफ ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। कैदी की मौत पर स्वास्थ्य परीक्षण कर जेल अधिकारियों ने उसका पीएम कराया। युवक की मौत पर परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक किसी भी तरह की बीमारी से पीडि़त नहीं था और न ही कोई नशा करता था। परिजनों का कहना था कि जेल पुलिस और आरपीएफ की प्रताडऩा के कारण उसकी मौत हुई है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल का कहना है कि चोरी के आरोप में जेल पर बंद कैदी की मौत मामले में न्यायिक जांच होगी। प्रकरण में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी, फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थतियों में हुई है यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88